Novak Djokovic

यूँ तो दीपिका अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार दीपिका चर्चा में हैं अपने अफेयर को लेकर। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी नई बात है। दीपिका और रणवीर सिंह के अफेयर के बारे के कौन नहीं जानता। अभी हाल ही में रणवीर के बर्थडे पर रणवीर अपनी नयी कार से दीपिका को डिनर भी थे। लेकिन आगे जो हम बताने जा रहे हैं वो आपके होश उड़ा देगा। खबर आ रही है कि दीपिका का नाम सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के साथ जुड़ रहा है। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि जोकोविच की एक्स-गर्लफ्रेंड नताशा बेलवेलेक ने किया है।

विदेशी मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, जोकोविच की एक्स-गर्लफ्रेंड ने कहा है कि दीपिका के साथ डेट कर जोकोविच काफी खुश होंगे। आपको बता दें कि 2016 में दीपिका और नोवाक को एक साथ देखा गया था, दोनों ने लॉस-एंजिलिस के ‘द नाइस गाय’ में एक साथ डिनर किया था। जिसके बाद दोनों को एक ही गाड़ी में देखा गया था।

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी एलेना जोकोविच के बीच रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। इसके अलावा जोकोविच का नाम यूक्रेन की वकील विक्टोरिया, लेडी डीजे ली समेत कई अन्य महिलाओं के साथ भी जुड़ चुका है।