diljit dosanjh,pollywood,taapsee pannu,trailer,soorma

जालंधरः दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सूरमा’ का ट्रेलर लॉच कर दिया गया है। फिल्म हॉकी प्लेयर संदिप सिंह की जिंदगी पर बनी है। जिसने दुनियाभर की न सुनने के बाद भी लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई। संदिप सिंह को सूरमा भी कहा जाता था। फिल्म के मिख्य कलाकार दिलजीत और तापसी पन्नू है।

संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित बायोपिक ‘सूरमा’ में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं, जबकि तापसी पन्नू उनकी लव-इंटरेस्ट के रोल में हैं, जो उन्हें हॉकी खेलने पर प्रेरित करती हैं।

ट्रेलर में संदीप सिंह की जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं में दिखाया गया है। बचपन में उन्हें हॉकी में दिलचस्पी नहीं होती, लेकिन जिंदगी में प्रीत की एंट्री होने के बाद वह हॉकी से अपना रिश्ता जोड़ते हैं। लेकिन यह सफर उनके लिए आसान नहीं होता, क्योंकि एक समय ऐसा भी आता है जब वह व्हीलचेयर पर आ जाते हैं। बावजूद इसके संदीप हार नहीं मानते हैं देश का नाम रोशन करते हैं। फिल्म की टैगलाइन है, “चैम्पियन मरा और लेजंट जिंदा हुआ।”