भगवान

अब भारत में नए भगवान की एंट्री हो गयी जिन्हे लोग चाइनीस भगवान कह रहें हैं। बताया जा रहा है कि इन चाइनीस भगवानो की पूजा करने से धन की कमी नहीं रहती है। आइये जानते हैं उन चाइनीस भगवानो के बारे में।

लुक-फुक-साऊ : ऐसा माना जाता है कि ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश के समान ही लुक, फुक एवं साऊ चीनी देवता हैं जिन्हे एक साथ प्रदर्शित किया जाता है।इनकी उपस्थिति से घर में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की वृद्धि होती है।

भगवान

लुक: उच्च श्रेणी के देवता माने जाते हैं। इनके सिर पर चपटी टोपी होती है तथा चेहरे पर लंबी काली दाढ़ी। इनके बाएं हाथ में गदा के समान एक अस्त्र होता है जिसे रूईब कहा जाता है। इनकी मूर्ति रखने से व्यक्ति ऊंचे ओहदे पर पहुंचने की कामना को पूर्ण करता है।

फुक: इनको समृद्धि का देवता माना जाता है। इनकी छवि लुक से लंबी होती है। इनके सिर पर गोल टोपी होती है तथा चेहरे पर घनी, लंबी एवं काली दाढ़ी होती है। जिस घर में फुक की मूर्ति रहती है।

साऊ: इनकी दाढ़ी लंबी एवं सफेद है। इनको दीर्घायु का देवता माना जाता है। इनका स्वरूप बुजुर्ग वाला होता है। इनका सिर गोल एवं गंजा होता है। इनके सिर पर टोपी नहीं होती। सुख, समृद्धि, शक्ति, स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के प्रतीक इन तीनों चीनी देवताओं (लुक-फुक-साऊ) को एक साथ एक स्थान पर रखा जाता है। इन मूर्तियों को घर के डाइनिंग रूम में आई लैवल से ऊंचा रखा जाना चाहिए। इसे कार्यालय, फैक्टरी आदि में भी रखा जाता है। इनके रखने मात्र से सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होने लगती है।

हीचिंग भगवान : ये चीन की नवयुवतियों की प्रिय देवी मानी जाती हैं। फेंगशुई के अनुसार ही चिंग की छवि को शयनकक्ष में रखने से पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बना रहता है। चीन में ‘हीचिंग’ की प्रतिमा प्रत्येक घर में रखी जाती है। कुंवारी कन्याओं के शयन-कक्ष में इनका स्टैच्यू रख देने मात्र से इनकी सोच में पवित्रता आने लगती है।

भगवान

कुयान कुंग: नवयुवकों में जोश-उमंग उत्पन्न करने, प्रतियोगिता में जीत हासिल करने तथा व्यापार में वृद्धि करने हेतु इनकी प्रतिमा को घर या कार्यालय के प्रवेश द्वार के निकट लगाया जाता है। चीन के निवासी इनको शक्ति का प्रतीक मानते हैं। वहां के लोगों का मानना है कि कुयान कुंग की छवि को प्रवेश द्वार के पास लगाने से अनेक प्रकार की बाधाएं घर में प्रवेश नहीं कर पातीं तथा शक्ति एवं सौभाग्य की वृद्धि होती है।

भगवान

मदर कुयान यिन भगवान: लोगों का मानना है कि मदर कुयान यिन जिस घर में रहती हैं, मां के समान वहां के लोगों की देखभाल करती हैं। ये घर के बच्चों तथा महिलाओं की विशेष रूप से रक्षा करती हैं। नि:संतानों को संतान सुख प्रदान कराती हैं तथा अनेक बीमारियों से भी रक्षा करती हैं। बता दें कि फेंगशुई में इन्हें ‘लेडी लाफिंग बुद्ध’ तथा दया की देवी भी कहा जाता है। यह अधिकतर बैठी हुई मुद्रा में होती हैं तथा सफेद वस्त्र धारण किए होती हैं। इनका आसन कमल का फूल है।

भगवान