कौन बनेगा करोड़पति में आज का दिन बेहद अहम होगा। आज शो को अपना दूसरा करेड़पति मिल सकता है। दरअसल, सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन अपने सामने हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट हुसैन से 50 लाख का सवाल पूछते हैं। हुसैन उस सवाल का सही जवाब देते हैं और 50 लाख जीत जाते हैं। आज के एपिसोड में अमिताभ बच्चन हुसैन से एक करोड़ का सवाल पूछते नजर आएंगे। हुसैन का सपना है कि वह अपने परिवार के लिए जीती हुई रकम से एक घर खरीदें। अगर हुसैन एक करोड़ जीत जाते हैं तो हुसैन का घर खरीदने का सपना पूरा हो जाएगा।

सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट वीडियो शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी दिया है, जिससे दर्शकों में आज के शो को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। कैप्शन में लिखा है ‘देखिए कि कैसे हमारे कंटेस्टेंट हुसैन अपनी मेहनत से 50 लाख रुपए जीत लेते हैं। पर क्या अब वह एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दे पाएंगे?

हिमानी बुंदेला हैं सीजन की पहली करोड़पति
केबीसी13 की पहली करोड़पति का खिताब आगरा की हिमानी बुंदेला अपने नाम कर चुकी हैं। वह पेशे से एक शिक्षिका हैं। हिमानी बुंदेला देख नहीं सकती हैं। उनकी आंखों की रोशनी 15 वर्ष की उम्र में ही एक हादसे में चली गई थी। उनकी जीत के बाद अमिताभ बच्चन भी खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाए थे।