मुंबई: महाराष्ट्र में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ FIR लॉज की गयी है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।

ऐसा पहली बार नहीं है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ कोई FIR हुई हो। इससे पहले भी दोनों विवादों में फंसे रह चुके हैं। लेकिन इस बार वजह है शिल्पा और राज की होम कंपनी शॉपिंग चैनल Best Deal TV . दरअसल इस होम कंपनी की हालत इतनी खस्ता हो गई थी कि कई महीनों तक उसके कर्मचारियों को तनख्वाह भी नहीं दी गई।

शि‍ल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इसके CEO थे और अब वह इस कंपनी से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि, देशभर के वेंडर्स का कुछ और ही कहना है। इनका आरोप है कि कंपनी पिछले साल की शुरुआत से ही दिवालिया होने की कगार पर नजर आ रही थी। राज कुंद्रा ने बीते 15 दिसंबर को ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा था।