tejaswi yadav

नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने ट्वीट कर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को भ्रष्‍टाचार का जनक क्‍या कहा, सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई। एक यूजर ने कहा कि पद नहीं रहा, तो भौंकने लगे। एक अन्‍य ने तंज कसा कि तेजस्‍वी को सत्‍ता में 20 महीने नीतीश के साथ रहने के बाद ब्रह्मज्ञान प्राप्त
हुआ है। उन्‍हें बेनामी संपति, मिट्टी घोटाला और चारा पर भी ज्ञान देना चाहिए।

दरअसल, महागठबंधन टूटने के बाद राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव नीतीश कुमार पर लगातार हमला कर रहे हैं। सभा से लेकर ट्वीटर तक हर जगह शब्‍दबाण चला रहे हैं। मगर कभी-कभी मामला उल्‍टा भी पड़ रहा है।

तेजस्‍वी यादव ने ट्वीटर पर ट्वीट किया कि अनैतिकता के जनक और नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं नीतीश कुमार जी। इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

रक्षित सिंह ने लिखा है कि, ” 20 महीने बाद ये ब्रह्मज्ञान प्राप्त हुआ आपको थोड़ा बेनामी संपति, मिट्टी घोटाला चारा पे भी अपना बहुमूल्य ज्ञान दें।।”

मैरी झा ने लिखा, ” Ha ha ha ..जो बिहार को खा गए। रसातल पे लेकर चले गए। बिहार और बिहारी को कही का नही छोड़ा वही ये बात बोल रहे हैं। सचमुच कलयुग घोर कलयुग।”

वहीं श्रवण कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा है कि, “आप जैसे महान नेता और कोई नही है, इस दुनिया मे आप तो हीरा हो हीरा आप के जेसा ना तो कोई है और ना होगा अरे आप पथल को छू लो वो भी सोना बन जाए।”

मंगल मिश्रा ने लिखा है कि, “और नीतीश जी के भीष्म पितामह आपके आपके पिता श्री हैं।”

सोमू सान्‍यल ने लिखा है कि, “नीतीश कुमार जी के बारे में जो भृम है न निकाल दीजिये मन से तभी आगे तरक्की कर पाइयेगा।”

रोहित कुमार लिखते हैं, “इतना कम समय मे नितीश जी के बारे मे इतना कुछ जान गए कमाल करते हैं साहेब, कम-से-कम इतना तो ख्याल करते कि इसी इंसान के बदौलत आप उपमुख्यमंत्री बने हैं।”

आयुष सिन्‍हा ने लिखा है कि, “समझ सकते हैं आपका दर्द, नाम के पहले पूर्व लग गया है ना, अगले 10 साल तक इस नाम में कोई फेरबदल का उम्मीद भी नही हैं।”