राजकुमार

आज कन्नड़ सुपरस्टार राजकुमार की 88वीं जयंती है। इस मौके पर भारतीय सिनेमा के ‘जेम्स बांड’ कहे जाने वाले इस सुपरस्टार को आज दुनिया के सबसे बड़ा सर्च ईंजन Google ने डूडल बनाकर सम्मान दिया है।

south superstar rajkumar

गूगल ने अपने डूडल में एक थि‍एटर के बड़ी स्क्रीन पर राजकुमार को और इसके साथ ही नीचे सीट पर बैठे दर्शकों कों भी दिखाया है। डूडल की इस फोटो में राजकुमार अपने सामने बैठे दर्शकों को देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

साउथ के सुपरस्टार राजकुमार का जन्म 24 अप्रैल 1929 को कर्नाटक में हुआ था। फिल्मी दुनिया में आने से पहले इनका नाम सिंगनल्लुरु पुट्टास्वमैय्या मुथुराजू हुआ करता था। फिर फिल्मी करियर में आने के बाद ये नाम से मशहूर हुए।

इनकी पहली फिल्म 1954 में बेडरा कनप्पा आई थी। फिल्मी सफर में इन्होंने 200 से ज्यादा फिल्में करी हैं।इनकी आखिरी फिल्म 2000 में आई थी। उसका नाम ‘शब्दवेधी’ था। भारत में ‘जेम्स बांड’ की भूमिका निभाने वाले वो पहले भारतीय हैं।

इन्हें एक्टिंग के अलावा सिंगिंग का भी काफी शौक था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में लगभग 400 गाने गाए हैं।

इनको पद्म भूषण से नवाजा जा चुका है। उन्होंने तीन नेशनल अवॉर्ड भी मिले हैं। जिनमें एक प्लेबैक सिंगिंग के लिए राजकुमार को मिला था। दादासाहेब फाल्के के साथ ही उन्हें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड, कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स भी मिले हैं।

इनको एक नहीं कई नामों से जाना जाता था। अभिनेताओं के शहंशाह, सोने का आदमी, एक्टिंग का तोहफा, ब्रदर राज और भी कई नाम राजकुमार को दिए दिए गए थे।

साल 2000 में कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन ने इनका अपहरण कर लिया था। वीरप्पन को पता था कि वो राजकुमार को अपने चंगुल में लेकर सरकार से कोई भी शर्त मनवा सकता है। राजकुमार ने 108 दिन उस स्मगलर वीरप्पन के साथ घने जंगल में बिताए थे।

बेंगलुरु में 12 अप्रैल 2006 को उनकी 77 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया था।