संजय

HAPPY BIRTHDAY MADHURI DIXIT

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का आज 50 साल की हो गयीं हैं। माधुरी का जन्म 15 मई 1965 को मुंबई के एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पिता का नाम शंकर दीक्षित और मां का नाम स्नेह लता दीक्षित है। आज हम आपको उनकी कुछ बातें बताएंगे जो शायद ही आप जानते हों।

  • 90 के दशक में बॉलीवुड में बहुत सी लव स्टोरी चर्चा में रहीं। उनमें से एक लव स्टोरी माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की भी थी।
  • दुनिया के जाने-माने पेंटर एमएफ हुसैन भी माधुरी दीक्षित के बड़े फैन रहे हैं। उन्होंने माधुरी की फिल्म हम आपके है कौन करीब 67 बार देखी थी। जब माधुरी ने आजा नचले के साथ अपना कमबैक किया तो हुसैन ने पूरा थियेटर बुक कर लिया था।
  • साल 1999 में माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली। माधुरी दीक्षित दो बच्चों की मां हैं। उनके बेटों का नाम रायन नेने और अरिन नेने है।
  • माधुरी साल 1990 में आमिर खान स्टारर फिल्म दिल में नजर आई थीं यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. माधुरी को इस रोल के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।
  • माधुरी दीक्षित ने डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पढ़ने के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और बचपन से ही नृत्य मे रूचि थी जिसके लिए माधुरी ने आठ वर्ष का प्रशिक्षण लिया।
  • माधुरी दीक्षित असल में एक्टर नहीं बल्कि माइक्रोबायोलॉजिस्ट या पैथालॉजिस्ट बनना चाहती थीं। माधुरी डॉक्टर तो नहीं बन सकी लेकिन उन्होंने डॉक्टर से शादी करली।
  • माधुरी दीक्षित के एक बहुत बड़े फैन ने एक कैलेंडर लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआत माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के दिन से होती है। साथ ही उन्होंने ये भी प्रस्ताव रखा था कि माधुरी के जन्मदिन पर पब्लिक हॉलीडे होना चाहिए।
  • माधुरी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1985 में राजश्री प्रोडक्शन के शो पेइंग गेस्ट से की थी. वह इस शो में गेस्ट की भूमिका में दिखीं थी।
  • माधुरी दीक्षित ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म अबोध से की थी। लेकिन यह फिल्म कुछ खास नहीं चली।
  • माधुरी बतौर जज डांस बेस्ड रियलिटी शो नच बलिए में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही वह डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 4, 5, 6,7 में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।
  • तेज़ाब,अबोध, त्रिदेव, राम-लखन,प्रेम ग्रन्थ, हम आपके हैं कौन, हम तुम्हारे हैं सनम, ये रस्ते हैं प्यार के, दिल तो पागल है, देवदास, अंजाम, कानून अपना अपना,बेटा,दिल, राजा, लज्जा, खलनायक,किशन-कन्हैया, घरवाली-बाहरवाली, कोयला, मृत्युदंड, दीवाना मुझसा नहीं,सैलाब,वर्दी,देवदास, आज नचले, गुलाब गैंग, डेढ़ इश्किया इनकी प्रसिद्ध फ़िल्में हैं।
  • माधुरी सिर्फ भारतीयोँ के दिल की धड़कन ही नहीं पाकिस्तानियोँ की भी पसंदीदा हैं। जब बॉर्डर पर जंग छिड़ी थी तो एक पाकिस्तानियोँ ने कहा था, कि हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमे माधुरी दीक्षित दे दो।
  • माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हे 13 बार फिल्मफेयर पुरूस्कार का नामंकन मिला, जिनमे से चार वो जीत चुकीं हैं।
  • माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा इकलौती अभिनेत्री हैं, जिन्हे पंडित बिरजू महाराज द्वारा फिल्म देवदास के गाने के लिए कोरियोग्राफ किया गया।