honeypreet

बलात्कारी राम रहीम के जेल जाने के बाद से फरार मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को खोजने के लिए पुलिस जगह-जगह तलाशी कर रही है। इसी क्रम में आज हरियाणा पुलिस राम रहीम के गांव राजस्थान के श्रीगंगानगर के गुरसर मोडिया गांव पहुंची। पुलिस ने गर्ल्स कॉलेज और हॉस्टल में तलाशी ली। जहां पुलिस हनीप्रीत को ढ़ूढ़ने में नाकामयाब रही। पुलिस खाली हाथ राम रहीम के गांव से लौट गई।

राम रहीम के जेल जाने के बाद से फरार हनीप्रीत-
डेरा प्रमुख को हेलीकॉप्टर से पंचकूला से रोहतक ले जाने तक हनीप्रीत सिंह उनके साथ थी। इसके बाद डेरा प्रमुख को रोहतक के पास सुनारिया जेल में रखा गया था। हनीप्रीत को 25 अगस्त की शाम रोहतक के जाने के बाद से नहीं देखा गया है। उसे खोजने के लिए हरियाणा पुलिस जगह-जगह तलाश कर रही है। इसी क्रम में आज हरियाणा पुलिस राम रहीम के गांव राजस्थान के श्रीगंगानगर के गुरसर मोडिया गांव पहुंची।

जहां पुलिस ने गर्ल्स कॉलेज और हॉस्टल में तलाशी ली। मगर पुलिस के हाथ यहां हनीप्रीत का कोई सुराग नहीं मिला। अंत सर्च अॉपरेशन को समाप्त कर हरियाणा पुलिस खाली हाथ लौटी। आपको बता दें कि राजस्थान से पहले हनीप्रीत के नेपाल में छुपने की बात सामने आई थी। खबरों के मुताबिक उसे नेपाल के विराटनगर जिले में देखा गया था।

पंचकूला हिंसा की आरोपी है हनीप्रीत-
25 अगस्त को पंचकूला में भड़की हिंसा में हनीप्रीत भी आरोपी है। हनीप्रीत के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत कौर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने उन्हें देश छोड़कर फरार होने से रोकने के लिए नोटिस जारी किया है।