INDIA

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच पल्लेकेले के मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 32.3 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 141 रन बना लिए हैं। चमारा कपुगेदरा (10) और मिलिंदा सिरिवर्धना (19) क्रीज पर हैं।

स्टंपिंग के शतक से मात्र एक कदम दूर हैं धोनी–
महेंद्र सिंह धोनी ने 15वें ओवर में यजुवेंद्र चहल की गेंद पर गुणातिलका को स्टंप करके श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। इसके साथ ही साथ उन्होंने वनडे में अपना 99वां स्टंप भी पूरा कर लिया है। एमएस धोनी के नाम अब वनडे में 99 स्टंपिंग्स हैं। उन्हें 100 स्टंपिंग्स पूरी करने के लिए महज 1 स्टंपिंग्स की दरकार है। यदि वह इस कारनामे को मुकम्मल कर लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में नंबर 1 बन जाएंगे। इस समय धोनी ने कुमार संगकारा (99 स्टंपिंग्स) की बराबरी कर ली है।

एक और रिकॉर्ड के करीब कोहली-
यदि इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली 46 रन बना लेते हैं, तो वह 2017 कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे। विराट ने इस साल अबतक 14 पारियों में 96.12 की औसत से 769 रन बनाए हैं। वह फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। लिस्ट में टॉप पर द.अफ्रीकी बैट्समैन फाफ डुप्लेसिस (814 रन) हैं।

दोनों टीमें-

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, लोकेश राहुल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार

श्रीलंका : उपुल तरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, दानुष्का गुनातिलका, कुसल मेंडिस, चामरा कपूगेदरा, मिलिंदा सिरिवर्धना, अकीला धनंजया, लसित मलिंगा, दुष्मंता चामीरा, विश्वा फर्नांडो