mental hai kya

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रनौत और राजकुमार राव फिल्म ‘मेंटल है क्या’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। पोस्टर में दोनों काफी डरावने लग रहे हैं। विकास बहल की फिल्म ‘क्वीन’ में साथ काम करने के बाद कंगना और राजकुमार राव एक बार फिर एक साथ आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को क्वीन में लोगो ने काफी पसंद किया था। अब देखना बाकि है कि अब दोनों इस फिल्म में क्या कमाल दिखाते हैं।

बता दें कि ‘मेंटल है क्या’ एक सायकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी। इसे नेशनल अवार्ड विनर डायरेक्टर प्रकाश कोवेलामुदी डायरेक्ट करेंगे।शैलेश आर. सिंह और एकता कपूर इसके प्रोड्यूसर हैं। इसकी कहानी लंदन और मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।
शैलेश आर. सिंह और एकता कपूर इसके प्रोड्यूसर हैं।