Rahul Gandhi, PM Modi, Hardik Patel, Road Show in Gujrat, Gujrat Assembly Election 2017, Terrorist attack

नई दिल्ली: कठुआ और उन्नाव गैंगरेप केस मामलें में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर ट्वीट करते हुए कुछ सवाल पूछे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी से पूछा, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध पर आप क्या सोचते हैं? सरकार हत्या और बलात्कार के दोषियों को क्यों बचा रही है? देश आपके जवाब का इंतजार कर रहा है।

राहुल गांधी ने किया जनता का धन्यवाद
वहीं राहुल गांधी ने लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसक घटनाओं के विरूद्ध उनके साथ खड़े होने वाले हजारों पुरूषों और महिलाओं को आज धन्यवाद देते हुए कहा कि न्याय के लिए उनकी लड़ाई जाया नहीं होगी। कठुआ और उन्नाव सामूहिक बलात्कार मामलों के विरोध में राहुल ने कल आधी रात को इंडिया गेट पर मार्च निकाला और कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बेटी बचाओ पर काम करने का वक्त आ गया है। राहुल ने ट्वीट किया है , लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती ङ्क्षहसा के खिलाफ प्रदर्शन करने और न्याय के लिए लड़ाई में साथ देने के लिए हजारों की संख्या में पुरूष और महिलाएं साथ आयीं। उन्होंने लिखा है , मैं आप सभी को आपके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। यह जाया नहीं होनी चाहिए।

राहुल ने की दोषियों को सजा देने की मांग
राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं , पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने कल रात केंद्र , उत्तर प्रदेश और जम्मू – कश्मीर की भाजपा नीत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर दोनों घटनाओं के दोषियों को सजा देने की मांग की। इस मौके पर प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वड्रा भी वहां मौजूद थे। वहां मौजूद लोगों ने हाथों में जलती हुई मोमबत्ती और तख्तियां पकड़ी हुई थी। जम्मू – कश्मीर के कठुआ में एक बच्ची 10 जनवरी को अपने घर के पास से लापता हो गयी थी। उसका शव करीब एक सप्ताह बाद उसी इलाके से मिला था। मामले की जांच करने वाले विशेष जांच दल ने दो एसपीओ और एक हेड कांस्टेबल सहित आठ लोगों को सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।