पोखरामा गांव

कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा गांव में शुक्रवार को भूम‍ि विवाद में अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। तीन लोगों में से दो का शव खेत से बरामद हुआ है, जबकि एक शव गांव में ही सड़क किनारे पड़ा मिला है। शव मिलते ही मृतकों के परिवार में चीख पुकार मच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के नक्‍सल प्रभावित कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा गांव में शुक्रवार की सुबह भूम‍ि विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। मृतकों में रामशेखर सिंह (65) उसके पुत्र झालो सिंह (40) एवं भतीजा रिपु सिंह शामिल हैं।

एसपी अरविंद ठाकुर, एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्‍याय एवं कजरा सहित कई थाने की पुलिस गांव पहुंच चुकी है। मामला भूम‍ि विवाद से जुड़ा हुआ है। रामशेखर सिंह एवं उसके भतीजे रिपु सिंह की हत्‍या गांव के बाहर खेत में की गई, जबकि रामशेखर के पुत्र झालो सिंह की हत्‍या गांव में दुर्गा मंदिर के पास गोली मारकर कर दी गई।

ग्रामीणों के मुताबिक पूर्व में भी दोनों पक्षों में भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी एवं मारपीट की घटना हो चुकी है। इसकी प्राथमिकी भी थाने में दर्ज की गई है, मगर दूसरा पक्ष काफी पहुंच वाला बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस गांव की नाकेबंदी कर छापामारी कर रही है।