मुंबई : भारत में स्वर कोकिला के नाम से फेमस बॉलीवुड सिंगर लता मंगेशकर के नाम पर ठगी का आरोप सामने आ रहा है। भारत रत्न से सम्मानित सिंगर लता मंगेशकर के नाम से एक महिला ने लोगों को बेवकूफ बनाते हुए हज़ारों की ठगी की है। रेवती खरे नाम की इस महिला को कल रात मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया है।

आपको बता दें कि रेवती नाम की ये ठग महिला लोगों की आँख में धूल झोकने का एक फुल प्रूफ प्लान बनाकर काम करती थी। सबसे पहले इसने लता मंगेशकर के नाम से एक नकली लेटर हेड बनवा लेती थी और उस पर लता जी के जाली साइन भी करवा लिए थे। उसके बाद ये महिला इस लेटर को दिखाकर बड़े-बड़े बिज़नेसमैन और लोगों से आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए मदद में हज़ारों रुपये ऐंठती थी।

रेवती नाम की इस महिला ने इतनी हद कर दी थी कि ये लोगों से लता जी के प्रोग्राम करवाने के फेर में भी पैसे ठगने का काम किया करती थी।

मुंबई के गावदेवी पुलिस ने रेवती के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 468, 469 और 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पर अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि इसने अब तक और कितने लोगो के साथ धोखाधड़ी की है।