यदि आप रोजाना अपने आहार में फल लेती हैं, तो आपको यह भी पता होगा कि फल खाने का एक सही समय होता है। जी हां, आयुर्वेद (Ayurveda) के अनुसार फलों को दोपहर के समय खाना सबसे सही रहता है। इसके पहले या बाद में तुरंत आप खाना नहीं खा सकते हैं, नहीं तो फल नुकसान भी कर सकते हैं।

आजकल सर्दियों का मौसम चल रहा है। फलों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है केला। ऐसे में कई लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या सर्दियों में केले का सेवन किया जा सकता है? क्योंकि केला (Banana) एक बेहतरीन फल है। यह सस्ता है और सेहत के लिए सबसे सही है। यदि आप केला खाते हैं तो पाचन (Digestion) से लेकर कमजोरी (Weakness) महसूस करने तक की सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

मगर कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि केला खाने से सर्दी – खांसी हो सकती है। खासकर बच्चों को यह खाने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिये पता करते हैं कि लोगों की इन कही – सुनी बातों में कितनी सच्चाई है? इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।