gagnster

महेंद्रगढ़: हरियाणा के महेंद्रगढ़ सेशन कोर्ट परिसर में बदमाश फायरिंग कर अपने साथी गैंगस्टर को छुड़ाकर फरार हो गए। पूरे प्रकरण की cctv फुटेज सामने आयी है। फुटेज में साफ़ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने कोर्ट परिसर में फायरिंग की और अपने साथी गैंगस्टर को भगा ले गए।
इस घटना में 4 पुलिस वाले घायल भी हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी विक्रम उर्फ पपला पर लूटपाट अौर हत्या के कई मामले हैं। वो नारनौल जेल से पेशी के लिए महेंद्रगढ़ सेशन कोर्ट लाया गया था। जैसे ही विक्रम कैदियों की गाडी से उतरने लगा। हथियारों से लैस उसके साथिंयों ने कोर्ट परिसर में अंधशून्य फायरिंग शुरू कर दी। और विक्रम को भगा ने गए। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।