arjun-kapoor-and-malaika-arora-khan

कहते हैं न प्यार को कितना भी छिपाओं सबको पता चल ही जाता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान के साथ हुआ। दोनों स्टार को हाल ही में मुंबई के रेस्टोरेंट में पार्टी करते हुए देखा गया है।

हाल ही में मुंबई के रेस्टोरेंट में एक स्टार पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। मगर यहां एक कपल ऐसा भी था, जिस पर सभी की निगाहें थीं और वो थे मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर।

दोनों को एक छत के नीचे देख कर उनकी डेटिंग की खबरें फिर आने लगी हैं। ये तो सभी जानते हैं कि अर्जुन को मलाइका और उनके पति के अरबाज के अलग होने का कारण माना जा रहा है। अर्जुन कपूर देर रात तक मलाइका के घर देखे जाते थे और दोनों को कई पार्टिज में भी देखा गया था। मगर हाल ही में अर्पिता खान शर्मा के बेटे आहिल के बर्थडे में पूरे खान परिवार के साथ मलाइका भी शामिल हुईं थीं। जिससे खबरें आने लगीं थीं कि शायद मलाइका और अरबाज के बीच सब ठीक हो गया है।

लेकिन इस पार्टी में अर्जुन और मलाइका को साथ देख कर तो सब हैरान रह गए। पार्टी का थीम समर चिक रखा गया था, इस वजह से सभी थीम के अनुसार ड्रेस अप होकर आए थे। अर्जुन कपूर ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में काफी हैंडसम लग रहे थे। मलाइका तो पार्टी की सेंटर ऑफ अट्रैक्शन थीं।

व्हाइट फ्रिल वाली स्कर्ट और क्रॉप टॉप में हमेशा की तरह काफी बोल्ड लग रहीं थीं। वहीं ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन भी इस पार्टी में मस्ती करती दिखाई दी थी। किम शर्मा भी इस पार्टी में नजर आईं।

हाल ही में किम को लेकर खबरें आईं थीं कि वह अपने पति से अलग हो गईं हैं और उनके पास बिलकुल भी पैसे नहीं हैं। मगर किम ने इन खबरों को गलत बताया था और कहा था कि ये सब बकवास हैं।