क्या आपको याद है 90 के दशक की सबसे पॉपुलर अभिनेत्री रागेश्वरी लूम्बा जिसे 1993 में आयी हिट फिल्म ‘आँखें’ ने रातों-रात एक स्टार बना दिया था। उस फिल्म के ”गीत लाल दुप्पटे वाली ” के बाद तो वो घर- घर में एक जाना पहचाना नाम बन गयीं थीं। उसके बाद आयी उस दशक की एक और हिट फिल्म ”मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी ” में वो सैफ अली खान का प्यार और अक्षय कुमार की बहन के किरदार में नज़र आयीं थीं ।

1997 में आया उनका म्यूजिक एल्बम ‘दुनिया’ भी काफी हिट हुआ था। 1998 में रागेश्वरी दो और एल्बम ‘प्यार के रंग’ और ‘सच का साथ’ में भी नज़र आयीं थीं।

पर वो अपने थर्ड एल्बम Y2K -साल दो हज़ार की वजह से अधिक चर्चा में आयीं थीं। ये वो समय था जब एक बीमारी की वजह से रातों रात उनकी ज़िन्दगी ने एक दुखद मोड़ ले लिया था। अपने एल्बम रिलीज़ के सात दिन बाद भी ये अभिनेत्री इस बात से बिलकुल अनजान थी कि उसकी किस्मत ने उसके लिए कुछ बेहद ख़राब प्लान बना रखे हैं। इस बात से बेखबर रागेश्वरी अपने म्यूजिक एल्बम के नेशनल टूर पर भी चली गयीं।

पर कुछ दिन बाद ही रागेश्वरी चेहरे में बेल्स पाल्सी की शिकायत (एक तरह का फेशियल पैरालिसिस जिसमें फेस की मसल्स पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है ) लेकर सर्जन के पास भी गयीं।उनकी तकलीफ इतनी अधिक बढ़ गयी थी कि वो ना ही सही से बोल पा रहीं थीं और ना ही कुछ खा पा रहीं थीं। वो उस बीमारी से लड़ कर उससे तो उबर गयीं पर उनकी इस बीमारी नें उनके चाहने वालों को चौंका दिया था।

उनकी इस लड़ाई में उनका परिवार उनका सबसे मजबूत सहारा बना। उनके परिवार ने रागेश्वरी को इस बीमारी से निजात दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया और पूरा सपोर्ट भी किया। फिजियोथेरेपी ,इलेक्ट्रिकल स्टिमुलेशन और योगा की मदद से वो साल भर के बाद पूरी तरह से ठीक हो गयीं थीं। अपनी बीमारी से पूरी तरह से उबरने के बाद रागेश्वरी ने लेप्रोसी मिशन के लिए काम करना शुरू कर दिया और डिसऑर्डर के लिए लोगों को जागरूक किया।

इसके अलावा भी इस अभिनेत्री ने जानवरों और उनकी सेफ्टी के लिए भी प्रयास किये। अपने बुरे दौर से गुजरने के बाद भी रागेश्वरी ने जीने का ज़ज़्बा नहीं छोड़ा और अपनी बीमारी की वजह से अधूरी रह गयीं फिल्में ‘मुंबई से आया मेरा दोस्त ‘ और ‘तुम जियो हज़ारों साल ‘ से बॉलीवुड में वापसी करी। पर उसके बाद बॉलीवुड में उनके करियर की अवधि जल्द ही सिमट गयी।

रागेश्वरी 2011 में कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस में एक कंटेस्टेंट के रूप में नज़र आयीं थीं।

रागेश्वरी ने 27 जनवरी 2014 को लंदन के एक ह्यूमन राइट्स लॉयर सुधांशु स्वरुप से शादी कर ली थी।

रागेश्वरी ने 11 फरवरी 2016 को लंदन में ही एक बच्ची को जन्म दिया था। रागेश्वरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ” मैं  40 की उम्र में माँ बनकर काफी खुश हूँ और बाकी महिलाओं की तरह ही इस ख़ुशी को अधिक महसूस कर रहीं हूँ। मैं चाहतीं हूँ कि दुनिया में हर महिला अपनी सेहत के प्रति जागरूक हो और अपनी शरीर से प्यार करे।ये हर एक कपल की सबसे बड़ी इच्छा होती है कि वो एक बच्चे के पेरेंट्स बने। ”

बॉलीवुड की एक बेहद खूबसूरत अभिनेत्री रागेश्वरी लूम्बा अपनी किस्मत से लड़कर और अपनी ज़िन्दगी जीत कर लंदन में अपनी फैमिली के साथ एक खुशहाल ज़िन्दगी बिता रहीं हैं। हम सभी उन्हें उनकी खुशहाल ज़िन्दगी के लिए मुबारकबाद देते हैं।