फुर्ती

आईपीएल सीजन 10 में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी में पूरी तरह से आ चुके हैं। विकेटकीपिंग में भी अब वह अपनी पुरानी लय में लौट आएं हैं और इस आईपीएल में उन्होंने कई बार ऐसा करा भी है।

धोनी आईपीएल 10 में खले गए 39वें मैच में भी अपना जलवा बिखेरा। धोनी से बिना विकेट देखे विकेट पर थ्रो कर दिया बॉल सीधा जा कर विकेट पर लगी। हालाँकि, धोनी के इस थ्रो से बल्लेबाज रन आउट तो नहीं हुआ लेकिन धोनी ने अपना वही पुराना जलवा दिखाया और सब दर्शकों के दिल जीत लिए।

लेकिन पारी के आखिरी ओवर में धोनी ने अबकी बार अपने अचूक निशाने से बल्लेबाज को चलता किया। दरअसल, पहली पारी के आखिरी ओवर में जयदेव उनादकट गेंदबाजी कर रहे थे, तभी बल्लेबाज से गेंद बल्ले पर नहीं लगी और गेंद धोनी के हाथों में गई, धोनी ने दूर से ही विकेट पर गेंद मार कर बल्लेबाज को रन आउट कर दिया।

बल्लेबाजी में भी अब वो अच्छा प्रदर्शन कर रहें हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में 26 रन बनाये थे।

VIDEO: MS Dhoni hits bull's eye, yet again… The Rising Pune Supergiant wicketkeeper was once again spot on with his…

Posted by IPL – Indian Premier League on Monday, May 1, 2017

धोनी ने इसी सीजन के 30वें मैच में भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया था।
यहां देखें वो वीडियो

VIDEO: Another MSD special behind the stumps… Deft MS Dhoni slides one on to the stumps – Narine OUT! #RPSvKKR

Posted by IPL – Indian Premier League on Wednesday, April 26, 2017