Mulayam Singh Yadav

उत्तरप्रदेश की समाजवादी पार्टी में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले से मचा घमासान सोमवार 25 सितम्बर को खत्म होने के आसार हैं या फिर संभवतः भारतीय राजनीति के इतिहास में कुछ नया होने जा रहा है। गौरतलब है कि, सपा संरक्षक और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है, जिसका संबोधन खुद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव करेंगे।

11 बजे प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे मुलायम सिंह यादव-
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव यूपी चुनाव के समय से चले आ रहे घमासान को सोमवार को शांत कर देंगे। जिसके तहत मुलायम सिंह यादव ने राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया है। जिसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोई बहुत बड़ा फैसला लेने वाले हैं। यह फैसला ही समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान का भविष्य तय करेगा। साथ ही यह प्रेस कांफ्रेंस सपा के भविष्य पर मंडरा रहे आशंकाओं के बादलों का भी जवाब देगी।
प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन सुबह 11 बजे से किया गया है।

इस दौरान मुलायम सिंह यादव के साथ उनके भाई शिवपाल सिंह यादव, RLD राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह चौधरी समेत मुलायम सिंह यादव के कई करीबी मौजूद रहेंगे।

आज होगा सपा का फैसला-
सोमवार को मुलायम सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया है। जिसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव से शुरू हुआ पारिवारिक/पार्टी घमासान आज शांत होने के आसार हैं। वहीँ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट की बैठक में यह संकेत दिए थे कि, प्रेस कांफ्रेंस में कुछ बहुत बड़ा होने वाला है।
इसके साथ ही कई लोगों द्वारा नई पार्टी की घोषणा की भी अटकलें लगायी जा रही हैं।