Mulayam Akhilesh

समाजवादी पार्टी में चल रहे गृहयुद्ध में अब आये दिन नए मोड़ आते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीते दिनों सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी। अब मुलायम सिंह खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने जा रहे हैं।

अखिलेश से मिलेंगे मुलायम-
समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध यूपी चुनाव के पहले से शुरू हो गया था। इसमें अखिलेश यादव ने मुलायम को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया था। इसके बाद सपा के साईकिल निशान के लिए दोनों लोग चुनाव योग के दफ्तर पहुंचे थे। चुनाव आयोग ने अखिलेश यादव का पलड़ा भारी देखते हुए उन्हें साइकिल निशान दिया। चुनाव के खत्म होने के बाद से सपा नेता शिवपाल यादव लगतार अखिलेश पर आक्रामक बने हुए हैं। वे कहते हैं कि अखिलेश को अपनी 3 महीने पुराना वादा निभाते हुए अध्यक्ष पद छोड़ देना चाहिए। साथ ही वे कई बार मुलायम सिंह के साथ अपनी नयी पार्टी बनाने की बात भी कह चुके हैं। 25 सितंबर को शिवपाल ने नयी पार्टी बनाने की पूरी तैयारी भी कर ली थी।

मुलायम सिंह ने की थी प्रेस कांफ्रेंस-
लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट में मुलायम सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि अखिलेश पुत्र हैं तो उन्हें मेरा आशीर्वाद हमेशा रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने नयी पार्टी बनाने की बात को भी बिलकुल खारिज कर दिया था। इसके बाद अखिलेश ने मुलायम से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय अधिवेशन का निमंत्रण दिया था। अब मुलायम भी अखिलेश के नर्म रूख के बाद सपा को एकजुट करने में जुट गए हैं। मुलायम सिंह यादव अब अखिलेश यादव से मुलाकात करने वाले हैं। सूत्रों से खबर है कि इस मुलाकात में वे अखिलेश से सपा में चल रही समस्याओं पर बात करेंगे।