my pure land

नई दिल्ली : ब्रिटेन की ओर से एक पाकिस्तानी फिल्म को ऑस्कर्स की फोरेन लैंग्वेंज कैटेगरी में ऑफिशि‍यल एंट्री मिली है ऑस्कर पहुंचने वाली ये पाकिस्तान की पहली फिल्म है। ब्रिटिश-पाकिस्तानी डायरेक्टर सरमद मसूद की फिल्म माई प्योर लैंड को ऑस्कर्स के लिए चुना गया है। ये फिल्म 90वें ऑस्कर्स अवॉर्ड में शामिल होने वाली पहली उर्दू फिल्म भी है।my pure land

फिल्म माई प्योर लैंड की कहानी एक मां और उसकी दो बेटियों पर आधारित है, जो अपनी जमीन को बचाने के लिए 200 गुंडों की एक टुकड़ी से संघर्ष करती हैं।my pure land

सूत्रों के अनुसार ये फिल्म पाकिस्तानी के ग्रामीण इलाके सिंध में रहने वाली नाजो धारेजो और उसकी बहनों की असली कहानी पर आधारित है। लड़कियों के पिता खुदा बख्श एक किसान हैं जिन्होंने अपने बच्चों को निडर निशानेबाज बनाया है।my pure land

आपको बता दें कि इससे पहले भारत की तरफ से भी राजकुमार राव अभनीत फिल्म ‘न्यूटन’ को भी ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है।oscarsभारत की तरफ से ऑस्कर की रेस में प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ भी थी पर ऑस्कर में भेजने के लिए फिल्म फेडरेशन ने ‘न्यूटन’ को चुना है।newton

अब देखना ये दिलचस्प होगा की आखिर क्या न्यूटन को ऑस्कर मिलेगा या फिर पाकिस्तान की ये फिल्म ऑस्कर जीतकर इतिहास रचेगी।