दिल्ली में एक शख्स एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करके उसके साथ पांच माह तक रेप करता रहा। लड़की के गर्भवती हो जाने पर इस मामले का खुलासा हुआ। लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस नेे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामलेे की जांच की जा रही है।

मामला दिल्ली के समयपुर बादली इलाके का है। जहां पिता के देहांत के बाद नाबालिग किशोरी अपनी मां और तीन बहनों के साथ एक किराए के मकान में रहती है। उसी इलाके में रहने वाला हेमंत किशोरी पर गंदी नजर रखता था। वह पहले से शादीशुदा है। लगभग पांच माह पहले आरोपी ने किशोरी को उसकी सहेली की मदद से अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया था।

उस वक्त आरोपी की बीवी अपने मायके गई हुई थी। पीड़िता की सहेली उसे धोखे से आरोपी के घर ले आई थी। तभी आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ बलात्कार किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि इसके बाद आरोपी हेमंत लगातार किशोरी को ब्लैकमेल कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। बीते दिन अचानक पीड़िता की तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे तो जांच के बाद उसके गर्भवती होने का खुलास हुआ। इस बात की जानकारी होने के बाद परिजनों के तो होश उड़ गए।