Bizarre Marriage Law in Eritrea, South Africa, Odd News

आपने आमतौर पर कुछ समुदाय के लोगों को ही एक से अधिक शादी करते हुए देखा होगा, पर ऐसा करना अनिवार्य है वरना सजा होगी ये शायद नहीं सुना होगा। ऐसे में जानिए अफ्रीकी देश इरीट्रिया के बारे में जहां हर पुरुष को दो महिलाओं से शादी करने का आदेश है। वास्‍तव में इरीट्रिया में पुरुषों की संख्या महिलाओं के अनुपात में काफी कम है इसलिए यहां के पुरुषों को दो महिलाओं से शादी करने का आदेश दिया गया है। कहानी में ट्विस्‍ट ये है कि इस आदेश का पालन न करने पर उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।

Bizarre Marriage Law in Eritrea, South Africa, Odd News

 

पत्‍नी के लिए भी है नियम 

इरीट्रिया में यह कानून पुरुषों की संख्या महिलाओं के अनुपात में काफी कम होने के चलते ये कानून बना, और इसीलिए यहां के पुरुषों को दो महिलाओं से शादी करने का आदेश दिया गया है। इस कानून का पालन न करने वालों को सजा के तौर पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। ऐसा नहीं है कि सजा के ये प्रावधान महज पुरुषों के लिए है, बल्‍कि अगर पहली पत्नी ने भी दूसरी शादी में किसी प्रकार की अड़चन पैदा करने की कोशिश की तो उसे भी उम्रकैद हो सकती है। हालांकि करीब साल भर पहले बने इस कानून की वजह से इस देश में लगातार दो विवाह करने वाले पुरुषों की संख्या बढ़ती जा रही है, पर पूरी दुनिया में इस कानून की आलोचना भी हो रही है।