जूली और टॉम

ब्रिटिश जोड़े ने शून्य से नौ डिग्री नीचे यानी 15 फॉरेनहाईट तापमान में शादी रचाई है। इंग्लैंड के रहने वाले टॉम सिल्वेस्टर और जूली बॉम ने अंटार्कटिक प्रायद्वीप पश्चिम के एडिलेट आइलैंड पर स्थित रॉदेरा रिसर्च स्टेशन पर परिणय सूत्र में बंधे। इस तरह से ब्रिटिश अंटार्कटिक टेरिटरी में शादी रचाने वाला यह पहला जोड़ा बन गया है।

जूली और टॉम पर्वतारोही हैं। पिछले साल ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे टीम में उनका चयन हुआ था। यह टीम गहराई में वैज्ञानिक शोध में मदद करती है।

यह जोड़ा पिछले 11 साल से एक साथ रह रहा है। उनकी पहली मुलाकात वेल्स में हुई थी। तीन साल पहले उन्होंने सगाई की। टॉम बताते हैं कि हम हमेशा से चाहते थे कि हमारी शादी बड़े पैमाने पर हो। मगर कभी यह नहीं सोचा था हमारी शादी ऐसी खूबसूरत जगह पर होगी।

शादी समारोह में दुल्हन ने नारंगी रंग के टेंट से कपड़े तैयार कर उसे पहना था ताकि वो कुछ अलग दिख सके। ध्रुवीय क्षेत्रों में गाइड के रुप में काम करने वाले जूली बाम और टॉम सिल्वेस्टर ने दो-दिवसीय समारोह में शून्य से नीचे तापमान में विवाह संपन्न किया।

मेहमानों के रूप में उनके 18 सहयोगी शामिल हुए, जो सर्दियों में ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण (बीएएस) के सबसे बड़े अनुसंधान केंद्र में काम करते हैं। एडिलेड द्वीपीय क्षेत्र में होने वाली यह पहली आधिकारिक शादी है।

वास्तव में शादी के लिए इससे कोई बेहतर स्थान नहीं है। मुझे एक सबसे अच्छे इंसान के साथ इन अद्भुत बर्फ के पहाड़ों के बीच समय बिताना बहुत अच्छा लग रहा है। शेफ़ील्ड के 35 वर्षीय टॉम ने कहा कि हम हमेशा एक छोटी और व्यक्तिगत शादी करना चाहते थे, मगर कभी कल्पना नहीं की थी कि हम पृथ्वी के सबसे दूरदराज स्थानों में से एक इस जगह में विवाह करने में सक्षम होंगे।

दोनों ने उत्तरी भारत, नेपाल, पेरू, इक्वाडोर, मंगोलिया, किर्गिस्तान, उजबेकिस्तान, बोर्नियो, कंबोडिया, लाओस और वियतनाम सहित दुनिया भर के देशों में काम किया है।