OSSSC

ओडिशा सब-ऑर्डनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC) ने जूनियर क्लर्क के पद के लिए नौकरियां निकाली हैं। इस जॉब के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। भर्ती विभिन्न जिलों के कैडर और सर्कल/श्रेणी कार्यकर्ताओं के चयन के लिए की जाएगी। कुल 765 वैकेंसी हैं। इसमें 50 वैकेंसी स्पेशल कैटेगरी के स्टूडेंट के लिए हैं।

एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारी-
इस जॉब के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2017 है। उम्र सीमा 18 से 32 रखी गई है। यह सिलेक्शन दो राउंड्स में किया जाएगा- पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी और फिर लिखित परीक्षा में सेलेक्ट हुए कैंडिडेट्स का प्रैक्टिकल टेस्ट होगा, जिसके बाद रिजल्ट डिक्लेअर किया जाएगा। इस जॉब के लिए एजुकेशन क्राइटेरिया 12वीं पास रखा गया है। यानी 12वीं पास कैंडिडेट इस जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस एग्जाम की फीस 100 रुपए रखी गई है।

अधिक जानकारी के लिए osssc.gov.in पर जाए।