ब्लूचिस्तान

पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में शनिवार 29 जुलाई, 2017 को ब्लास्ट होने की खबर मिली, जिसमें चार लोग मारे गए और पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। यह धमाका पंजगुर से 70 किलोमीटर दूर एक इलाके में हुआ है। जिसके बाद प्रशासन ने विस्फोट की प्रकृति जानने के लिए टेक्निकल टीम को बुलाया है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया-
सूत्रों के अनुसार ये ब्लास्ट प्लांटेड डिवाइस किया गया है। विस्फोट के तुरंत बाद ही इलाके को घेर लिया गया। मरे लोगों का शव और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यह विस्फोट पाकिस्तान-ईरान की सीमा पर हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्री के काफिले पर हमला-
कुछ दिन पहले ही यहां ब्लूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री रहमत सलेह बलूच के काफिले पर भी हमला हुआ था। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार काफिले पर 10 से 12 रॉकेट दागे गए थे।