पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीज़फायर उल्लघंन किया गया है। जम्मू के पुंछ सेक्टर में सुबह करीब 4.15 बजे पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। ले. कर्नल मनीष मेहता ने इस बात की जानकारी दी।

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के भिंबर गली सेक्टर में बुधवार को सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने देर रात करीब 1:30 बजे फायरिंग की जिसका भारतीय जवानों ने मुहंतोड़ जवाब दिया। इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना की ओर से नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। पाकिस्तान की तरफ से बीते वरविवार सुबह फायरिंग और मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू के पुंछ के कर्नी इलाके में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को सीज़फायर उल्लंघन किया गया था। पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू के पुंछ के कर्नी इलाके में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। रक्षा सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए सशस्त्र आतंकवादियों को भेजना चाहता है। पाकिस्तान ने फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है।