Rajasthan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर हैं। यहां पर पीएम मोदी ने सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन भी किया। पीएम ने रैली को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री करीब 15,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे।

बता दें कि बिना किसी पिलर का 1.4 किमी लंबाई यह हैंगिंग ब्रिज पिछले नौ साल से बन रहा है, यह अपनी तरह का पहला ब्रिज है जिसे बनाने में आठ देशों के इंजीनियरों की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। वैसे देश का यह तीसरा हैंगिंग ब्रिज है। चंबल नदी का यह झूलता हुआ ब्रिज 277 करोड़ की लागत से बना है।

दरअसल चंबल में बड़ी संख्या में घड़ियाल और मगरमच्छ हैं और यह इलाका क्रोकोडाइल सेंचुरी के नाम से जाना जाता है। इसलिए एनवायरमेंट मिनिस्ट्री से इस ब्रिज के लिए क्लीयरेंस नहीं मिल रहा था। इसके बाद केंद्र की यूपीए सरकार ने कोरिया और जापान की मदद से बिना पिलर का ब्रिज बनाने का फैसला लिया और 2008 में काम शुरु करवा दिया गया।

https://twitter.com/i/web/status/901395157504753664

मगर 2009 में यह ब्रिज इंजीनियरों की लापरवाही से गिर गया और 48 लोगों की मौत इसके नीचे दबने से हो गई। इसके बाद दोबारा इस ब्रिज को बनाने का कार्य 2014 में शुरू हुआ। इस ब्रिज का ट्रायल करते हुए कोटा के सांसद ओम बिड़ला ने कहा कि ये हैंगिंग ब्रिज पूर्वी और पश्चिमी भारत के सात राज्यों के राजमार्ग को जोड़ेगा। ब्रिज के उद्घाटन के बाद कोटा शहर से गुजरने वाले सभी वाहन इस हैंगिंग ब्रिज से गुजरेंगे, जिससे हादसों में भी कमी आएगी।