Honeypreet arresting

बलात्कारी राम रहीम के जेल जाने के बाद से फरार मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को खोजने के लिए पुलिस जगह-जगह तलाशी कर रही है। पंचकूला के पुलिस आयुक्त ने दावा किया है कि, हनीप्रीत देश से भागी नहीं है, बल्कि वो भारत में ही कहीं छुपी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पंचकूला के पुलिस कमिश्नर ए.एस. चावला ने बताया कि, राम रहीम की खास हनीप्रीत भारत में ही कहीं छिपकर बैठी है। उसके साथ दिखने वाले लोगों को पुलिस ने ट्रैक कर लिया है।

आज बता दें कि हरियाणा पुलिस राम रहीम के गांव राजस्थान के श्रीगंगानगर के गुरसर मोडिया गांव पहुंची। पुलिस ने गर्ल्स कॉलेज और हॉस्टल में तलाशी ली। जहां पुलिस हनीप्रीत को ढ़ूढ़ने में नाकामयाब रही। पुलिस खाली हाथ राम रहीम के गांव से लौट गई।

डेरा प्रमुख को हेलीकॉप्टर से पंचकूला से रोहतक ले जाने तक हनीप्रीत सिंह उनके साथ थी। इसके बाद डेरा प्रमुख को रोहतक के पास सुनारिया जेल में रखा गया था। हनीप्रीत को 25 अगस्त की शाम रोहतक के जाने के बाद से नहीं देखा गया है। उसे खोजने के लिए हरियाणा पुलिस जगह-जगह तलाश कर रही है। इसी क्रम में आज हरियाणा पुलिस राम रहीम के गांव राजस्थान के श्रीगंगानगर के गुरसर मोडिया गांव पहुंची।