priyanka chopra,nick jonas,spotted,Mumbai dinner

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी समय से निक जोनस के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में प्रियंका निक को भारत लेकर आई हैं। बीती रात दोनों एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।priyanka chopra,nick jonas,spotted,Mumbai dinnerतस्वीरों में प्रियंका स्कर्ट और क्रॉफ टॉप पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह काफी हाॅट लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाई हील्स भी पहनी हुई हैं। वहीं निक फॉर्मल शर्ट पैन्ट्स में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस दौरान प्रियंका निक का हाथ थामे दिखाई दे रही हैं।priyanka chopra,nick jonas,spotted,Mumbai dinnerनिक जोनस एक अमेरिकी सिंगर हैं। दोनों की मुलाकात शो ‘क्वांटिको’ के सेट पर हुई थी। एक कॉमन फ्रेंड ने उन्हें इंट्रोड्यूस कराया। पिछले साल पहली बार ये दोनों मेट गाला इवेंट में रेड कार्पेट पर पब्लिकली साथ नज़र आए। निक प्रियंका से उम्र में करीब 10 साल छोटे हैं।priyanka chopra,nick jonas,spotted,Mumbai dinnerबता दें कि प्रियंका जल्द ही फिल्म ‘भारत’ से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आएंगे। प्रियंका के अलावा फिल्म में दिशा पाटनी भी हैं। priyanka chopra,nick jonas,spotted,Mumbai dinner