priyanka

नई दिल्ली : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी अदाकारी का डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा अब दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में भी शामिल होने में कामयाब हो गयी हैं।फोर्ब्स 2017 द्वारा जारी इस लिस्ट में प्रियंका को 97 वां स्थान प्राप्त हुआ है।priyanka

फोर्ब्स की इस लिस्ट में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल शीर्ष पर काबिज हैं। इससे पहले भी देसी गर्ल को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की टॉप 15 महिलाओं में भी शामिल किया गया था।

फोर्ब्स द्वारा ज़ारी शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में प्रियंका (35 साल) दूसरी सबसे कम उम्र की महिला भी हैं। इस लिस्ट में सबसे कम उम्र की महिला टेलर स्विफ्ट (27 साल )शामिल हुई हैं। इस लिस्ट में प्रियंका के अलावा भी कुछ और इंडियन भी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। जिनमें इंदिरा नुई (11वां स्थान), चंदा कोचर (32वां) और रोशनी नाडर (57वां स्थान) प्राप्त करके प्रियंका से आगे हैं। इस लिस्ट में शामिल महिलायें राजनीति ,सोशल वर्क ,एंटरटेनमेंट और बिज़नेस के क्षेत्र में किये असाधारण कामों की वजह से चयनित की गयीं हैं।priyanka

इससे पहले जब फ़ोर्ब्स ने दुनिया की टॉप 10 हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट घोषित की थी उसमें भी प्रियंका ने 8वीं पोज़िशन हासिल की थी। प्रियंका वो एकलौती इंडियन एक्ट्रेस हैं जो हॉलीवुड में भी काफी शौहरत हासिल कर चुकी हैं। पिछले दिनों यूनिसेफ ने भी प्रियंका को अपना गुड विल अम्बेस्डर बनाया है।priyanka chopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ से हॉलीवुड में अलग पहचान बनाई थी। फ़िलहाल के लिए प्रियंका क्वांटिको के अगले सीज़न की शूटिंग में बिजी हैं अपने कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।