Gujrat Assembly Election 2017, Congress President, Rahul Gandhi, PM Modi, Gujrat election second phase, Tweet war

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक दिन के दौरे पर हैं। राहुल यहां मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ और पारभानी जिलों का दौरा करेंगे तथा अन्य मुद्दों के साथ ही किसानों का मुद्दा भी उठाया।

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में किसानों की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन साल में महाराष्ट्र के 900 किसान आत्महत्या कर चुके हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे सो रही है। देश को उद्योगपितयों की जरूरत है, लेकिन देश को किसानों की भी जरूरत है। सिर्फ उद्योपतियों के सहारे देश नहीं चल सकता है।

राहुल गांधी सुबह 10.30 बजे नांदेड़ पहुंचें। उन्होंने परभणी के कुछ गांवों का दौरा भी किया, यहां उन्होंने किसानों की एक रैली को भी संबोधित किया। बता दें कि नांदेड़ कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, जहां अक्टूबर मध्य में निकाय चुनाव होने वाले हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष सड़क मार्ग से परभणी पहुंचे। राहुल ने किसानों की संघर्ष सभा को भी संबोधित किया, जहां उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में महाराष्ट्र के 900 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। इस साल सूखा प्रभावित मराठवाडा़ क्षेत्र में 100 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। गांधी की बैठक में राज्य के शीर्ष कांग्रेसी नेता शामिल होंगे, जिनमें महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण सहित पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहें।