Raj Babbar

लखनऊ,  बुधवार को कांग्रेस नेता राज बब्बर लाठीचार्ज में घायल हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। लखनऊ के सिविल अस्पताल में पहुंचे राज बब्बर ने घायल महिला कार्यकर्ताओं का हाल जाना और डॉक्टरों से उनकी सही देखभाल करने का अनुरोध किया।

इस दौरान राज बब्बर ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं के साथ जो भी हुआ वो गलत था। पुलिस को इस तरह से महिला कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए था।

उन्होंने कहा, ‘यह महिलाएं अपना हक मांग रही थीं और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन प्रदेश की पुलिस ने इनके साथ जो भी किया वो बहुत ही अमानवीय है, ऐसा नहीं होना चाहिए था।’

आपको बता दें कि ये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए सोमवार को हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन पर रही थीं.