Samajvadi Party

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को होने वाला है जिसमें सपा के वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव को 5 साल के लिए अध्यक्ष चुना जायेगा। इसके पहले आज लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट की बैठक बुलाई गयी थी जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बड़ा फैसला लिया है।

समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मेलन 23 सितंबर को लखनऊ में होने जा रहा है। इस अधिवेशन में समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष 5 सालों के लिए चुना जायेगा। साथ ही 5 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश 5 साल के लिए अध्यक्ष बनेंगे। सपा के अधिवेशन के पहले मुलायम सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट की आपात बैठक बुलाई थी।

लोहिया ट्रस्ट की बैठक में रामगोपाल यादव को ट्रस्ट के सचिव पद से हटा दिया गया है। मुलायम सिंह ने शिवपाल यादव को लोहिया ट्रस्ट का नया सचिव नियुक्त किया है। सपा संरक्षक ने फैसले पर शिवपाल ने कहा कि किसे रखना, किसे हटाना नेताजी का फैसला है। साथ ही उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को मुलायम सिंह यादव की प्रेस कांफ्रेंस है। इसी प्रेस कांफ्रेंस में आगे की रणनीति के बारे में बताया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे राज्य सम्मेलन में आने का न्यौता नहीं दिया गया।