ओटीटी प्लेटफार्म इन दिनों क्राइम थ्रिलर शैली के साथ भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

दर्शकों की कुछ पसंदीदा श्रृंखला जैसे कि सेक्रेड गेम्स, मिर्ज़ापुर और रंगबाज़ ने तुरंत लोकप्रियता हासिल कर ली है और उनके संबंधित प्लेटफार्म ने उन्हें एक फ्रेंचाइजी का रूप दे दिया है।

सेक्रेड गेम्स ने हाल ही में अपना दूसरा सीज़न जारी किया है और ज़ी5 पर 20 दिसंबर को रंगबाज़ फ़िरसे का प्रीमियर किया जाएगा जिसके बाद जल्द ही मिर्जापुर दर्शकों के बीच दस्तक दे सकता है।

रंगबाज़ ज़ी5 का एक प्रसिद्ध शो है जिसके पहले सीज़न को समीक्षकों एवं दर्शकों से द्वारा बेहद पसंद किया गया था और जबरदस्त सफल रहा था। ज़ी5 वर्तमान में रंगबाज़ फ़िरसे के प्रचार में व्यस्त है।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित, रंगबाज़ फ़िरसे एक तेज़-तर्रार, क्राइम थ्रिलर है। यह एक ऐसे युवा की कहानी है, जिसकी ज़िन्दगी राजनीति के कारण उथल-पुथल हो जाती है और उसकी जवानी के दिन इसी दरिये में बीत जाते है जो बाद में उसकी बर्बाद का कारण बन जाता है। यह एक ग़ुमराह युवक की कहानी है।

नौ-एपिसोड की इस श्रृंखला में यह उजागर किया जाएगा कि कैसे एक व्यक्ति अपराधी के रूप में पैदा नहीं होता है, बल्कि उसके आस-पास की परिस्थितियां उसे ऐसा बना देती है। #NotBornACriminal

रंगबाज़ फ़िरसे में गुल पनाग, जीशान अय्यूब, शरद केलकर, स्प्रूहा जोशी, हर्ष छाया और सुशांत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।