ranveer1

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘गली बॉय’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। हाल ही में रणवीर सिंह बांद्रा में स्पॉट हुए। इस दौरान उन्होंने व्हाइट टीशर्ट और ग्रीन कलर की स्कर्ट पहनी हुई थी जिसमें बेहद अजीब लुक में नजर आ रहे थे।रणवीर बेहद स्टाइल के साथ कैमर के सामने पोज देते हुए नजर आए। तस्वीरों में रणवीर रास्तें में महिलाओं के साथ बड़े प्यार से बात करते हुए भी नजर आए।ranveer2

दरअसल, 8 मार्च को विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कई जगहों पर महिलाओं ने अपने होने का जश्न मनाया। इसी तरह फिल्म ‘गली बॉय’ के सेट पर भी फिल्म की पूरी टीम ने कुछ अलग ही तरह से इस दिन को सेलिब्रेट किया।ranveer3फिल्म के सेट पर मौजूद टीम में सभी लड़कों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कर्ट पहनी।बता दें कि इस बात का खुलासा खुद रणवीर सिंह ने किया है। जी हां, कुछ देर पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक लाइव वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका और रणवीर सिंह आपस में वीडियो चैट पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

ranveer4

वीडियो में प्रियंका, रणवीर से पहला सवाल करती हैं कि तुमने आज क्या पहना है। इसका जवाब देते हुए रणवीर कहते हैं कि आज मैंने एक ग्रीन कलर की स्कर्ट पहनी थी क्योंकि जोया चाहती थी कि सेट पर मौजूद सब लड़के स्कर्ट पहने। इस फिल्म का निर्माण जोया अख्तर द्वारा किया जा रहा है।