Riddhima Kapoor, Abhishek Bacchan, Ranbeer Kapoor, Breslet

रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों फुटबॉल मैदान में साथ नजर आते हैं। पिछले दिनों अभिषेक ने खुलासा किया सेलिब्रेटी चैरिटी फुटबॉल मैच के दौरान मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर के बीच दोस्ती बहुत अच्छी हो गई है। अब यह दोस्ती फुटबॉल मैदान से निकलकर घरों तक जा पहुंची है। इन दोनों स्टार्स की दोस्ती को तो सभी जानते होंगे, लेकिन यह कम लोग ही जानते होंगे कि रणबीर की बहन रिद्धिमा से भी जूनियर बच्चन की बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। इसी बॉन्डिंग के कारण रिद्धिमा ने अभिषेक के लिए एक ब्रेसलेट बनाया और उन्हें गिफ्ट किया।

अभिषेक के लिए रिद्धिमा ने तैयार किया ब्रेसलेट

फैमिली एक करीबी ने बताया, रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों फुटबॉल मैदान में साथ-साथ नजर आते हैं। पिछले दिनों अभिषेक ने खुलासा किया था कि रणबीर बुरी नजर से बचाने वाला ब्रेसलेट पहनते हैं जो उन्हें पसंद है। यह ब्रेसलेट भी रिद्धिमा ने तैयार किया था। जब इस बात की जानकारी रिद्धिमा को हुई तो उन्होंने अभिषेक के लिए भी वैसा ब्रेसलेट डिजाइन कर दिया। अब उन्होंने अभिषेक के लिए क्यों मेहनत की इस बारे में तो कोई नहीं जानता।

ब्रेेसलेट डिजाइनर हैं रिद्धिमा

बता दें कि रणबीर की बहन रिद्धिमा पुरुषों और महिलाओं के लिए ब्रेसलेट डिजाइन करती हैं। जूनियर बच्चन का ब्रेसलेट भी रणबीर की बहन ने डिजाइन किया है। जो सोने और चांदी के तारों से बनाया गया है। इस खबर की पुष्टि करते हुए रिद्धिमा ने बताया,’अभिषेक बहुत दयालु और नम्र इंसान हैं। आशा करती हूं कि उन्हें ब्रेसलेट पसंद आया हो। आपको बता दें कि जस्टीन बीबर जब भारत में कॉन्सर्ट के लिए आए थे तब रिद्धिमा ने उनके लिए भी ब्रेसलेट डिजाइन किया था।