women organized

शराबबंदी संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आज मीराबाई मार्ग स्थित आर्य समाज मन्दिर में प्रधान देवेन्द्र पाल वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शराब बन्दी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह व मोर्चा के प्रदेश संयोजक मुर्तजा अली ने संयुक्त रूप से एैलान करते हुये कहा कि आगामी 02 अक्टूबर गांधी जयंती पर जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर होन वाले शराब बन्दी सत्याग्रह की कमान महिलाओं के हाथों में होगी।

शराबखोरी से प्रभावित हो रहीं सर्वाधिक महिलाएं-
राज कुमार सिंह ने कहा कि आज शराबखोरी के चलते सर्वाधिक महिलाऐं प्रभावित हो रहीं है। सरकार बिना इसकी परवाह किये जगह-जगह शराब के ठेके खोलकर समाज की इस सबसे बड़ी बुराई को बढ़ावा दे रहीं है।

बैठक में शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के प्रमुख घटक आर्य समाज, उ.प्र. शराबबंदी संघर्ष समिति, राष्ट्रीय लोक समिति, लोक जिम्मेदार पार्टी, शोसलिस्ट पार्टी, नेशनल यूथ पार्टी व जनता दल यूनाईटेड के पदाधिकारियों ने एक स्वर से शराबबंदी आन्दोलन को धार देने के लिए पूरे प्रदेश के हर जिले में महिला शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के गठन पर जोर दिया।

प्रदेश संयोेजक मुर्तजा अली ने कहा कि विगत कई साल से शराब बन्दी संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश में शराबबंदी आन्दोलन को प्रभावी ढंग से चलाया है जिससे पूरे प्रदेश में हलचल पैदा हो गयी है। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने आगामी 02 अक्टूबर के शराबबंदी सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए जगह-जगह से सत्याग्रहियों को धरना स्थल पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों पदाधिकारी लोक समिति के प्रदेश संयोजक डाॅ. आर.बी. लाल, लोक जिम्मेदार पार्टी के जे.सी. उत्प्रेती, नेशनल यूथ पार्टी के राजकुमार सिंह, जिला अध्यक्ष शादाब सिद्दीकी, जितेन्द्र सिंह राठौर, संजय गुप्ता, प्रवेज आलम, दबीरूल हसन, विमल किशोर आर्य, शुभम सिंह, इत्यादि लोग उपस्थित थे।