Saudi King

सऊदी किंग सलमान का हॉलिडे टूर इस समय काफी चर्चा में है। वो एक महीने की छुट्टियों पर मोरक्को में अपने परसंदीदा हॉलिडे स्पॉट पर गए हुए थे। यहां पर टंगेर में 74 एकड़ में फैले अपने समर पैलेस में वे रूके हुए थे। जबकि उनके साथ गए एक हजार के स्टाफ के लिए लग्जरी होट्ल बुक थे। उनके साथ 200 कारों का एक बेड़ा भी था। इस एक महीने के हॉलिडे पर किंग ने साढ़े 6 अरब रुपए खर्च कर दिए हैं।

किंग के वेकेशंस के लिए उनका समर पैलेस पिछले 12 महीने से रेन्नोवेट (मरम्मत) हो रहा था। इसमें नया हैलीपैड बनाया गया है। अक्टूबर 2016 की सैटेलाइट इमेज में मोरक्को की इस साइट पर हुए बदलाव में साफ-साफ नजर आ रहे हैं। अब इस जगह पर तीन नए हैलिपैड, कई नई बिल्डिंग्स और बड़े सर्कस के बराबर का टेंट नजर आ रहा है। ये पूरा कॉम्पलैक्स 1,500 मीटर की दीवार से घिरा हुआ है, जिसमें स्टाफ के तौर पर मोरक्कन रॉयल गार्ड के 30 मेंबर काम कर रहे हैं। इस पैलेस में अपनी अलग मेडिकल फेसिलिटी, रेस्टोरेंट स्टाइल का किचन और तमाम फेसिलिटीज मौजूद हैं। मोरक्को की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश के फॉरेन टूरिज्म रेवेन्यू का 1.5 फीसदी हिस्सा तो सिर्फ किंग सलमान के ही ट्रिप से आ गया है। किंग सलमान ने वेकेशंस के लिए उस वक्त चुना है, जब कतर के साथ संबंधों को लेकर गल्फ में सबसे ज्यादा तनाव की स्थिति थी।

इसी साल फरवरी में सऊदी किंग इंडोनेशिया के दौरे पर गए थे। उनका 459 टन का लगेज काफी चर्चा में रहा था। इस लगेज में उनकी दो लिमोजिन कार और दो इलेक्ट्रिक एलिवेटर्स भी शामिल थे। किंग के सामान को हैंडल करने के लिए 572 वर्कर लगाए गए थे। सऊदी किंग के साथ वहां पहुंचे ग्रुप में कुल 1500 लोग शामिल थे। इनमें 10 मिनिस्टर, 25 प्रिंसेज और 100 सिक्युरिटी स्टाफ थे।

साऊदी रॉयलस का इस तरह का ये कोई पहला दौरा नहीं है। 2015 में भी उनका वॉशिंगटन दौरा भी काफी चर्चा में रहा था। सलमान ने इस दौरे के लिए जॉर्जटाउन में पूरा फोर सीजन होटल ही बुक करवा लिया था। 2015 में फ्रांस के टूर को लेकर भी वे काफी चर्चा में रहे थे। उनकी प्राइवेसी और सेफ्टी को देखते हुए फ्रेंच रिवेरा बीच को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया था। किंग के लिए बीच पर एलिवेटर इंस्टॉल करने को लेकर लोकल मेयर ने फ्रेंच प्रेसिडेंट से इसकी शिकायत भी की थी।