Rape

चंडीगढ़, एक ओर जहाँ पूरा देश आज़ादी का जैश मना रहा है वहीं चंडीगढ़ में एक ऐसी सनसनीखेज़ घटना सामने आयी है जिसने लड़कियों और महिलाओं की आज़ादी पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

यहां 8वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ एक दरिंदे ने बलात्कार किया है। पीड़िता अपने स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के बाद घर लौट रही थी। पीड़िता की शिकायत के बाद से ही पुलिसइस मामले की जांच में जुट गयी है।

सूत्रों के मुताबिक, यह वारदात चंडीगढ़ सेक्टर 23 में हुई है। यहां एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी छात्रा को अगवा कर चिल्ड्रेन पार्क ले गया और उसके साथ रेप किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को सारा हाल सुनाया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर के आधार पर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पतालभेज दिया गया है। वहीं आरोपी वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।