महाभारत

मुंबई- बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का कहना है कि उनकी बेटी सुहाना अभी पांच साल तक फिल्मों में काम नहीं करेंगी। बॉलीवुड में काफी समय से चर्चा हो रही है कि जल्द ही सुहाना फिल्मों में काम करती नजर आएंगी, मगर शाहरूख ने इसका खंडन कर दिया है। शाहरुख ने कहा है कि सुहाना अगले पांच सालों तक फिल्मों में नहीं आएंगी क्योंकि वह अभी पढ़ाई कर रही हैं और बॉलीवुड में अभी कदम नहीं रखेंगी।

शाहरुख ने कहा, ‘किसी के पब्लिकली बाहर जाने का मतलब ये नहीं है कि वो एक्टर बनना चाहता है। ये फिल्म स्टार्स नहीं हैं बल्कि फिल्मस्टार्स के बच्चे हैं। जब मेरे साथ आते हैं, तो मैं खुद फोटो के लिए उनके साथ पोज देता हूं। जब मीडिया सामने होता है तो हम फिल्मस्टार्स यह सब हैंडल कर लेते हैं, चूंकि आप हमारे दोस्त हैं। बच्चे ये सब नहीं कर पाते हैं। उन्हें कई बार अच्छा भी नहीं लगता है। मेरे बच्चों की पढ़ाई भी अभी पूरी नहीं हुई है।’

शाहरुख ने बताया कि,’मेरे घर में मिनिमम एजुकेशन ग्रेजुएशन होना जरुरी है। सुहाना अभी 11वीं में हैं और उन्हें ग्रेजुएट होने में पूरे पांच साल हैं। आर्यन को लगभग चार साल हैं। अभी बहुत समय है।’

बच्चों के साथ महाभारत पढ़ रहे हैं शाहरुख-
शाहरुख खान महाभारत पर फिल्म बनाना चाहते हैं। इन दिनों वे महाभारत पढ़ रहे हैं। शाहरुख ने महाभारत पर आधारित फिल्म बनाने की मंशा जाहिर की है। शाहरुख ने कहा कि वह बीते एक-डेढ़ वर्षो से महाभारत पढ़ रहे हैं। शाहरुख ने कहा, ‘मैं बीते एक-डेढ़ साल से महाभारत पढ़ रहा हूं। इसमें बताई गई कहानी पसंद आ रही है। अबराम को मैं उन कहानियों को रोचक अंदाज में बताता हूं।’ ईद पर शाहरुख की गुजारिश, मेरे बच्चों को परेशान मत करो। इसी तरह अबराम को मैं इस्लाम धर्म में बताई गई कहानियां भी रोचक तरीके से सुनाता हूं। हमें एक-दूसरे के धर्म से प्रेम करना चाहिए। उम्मीद है मेरे बच्चे भी ऐसा ही करेंगे। उम्मीद है वे सभी धर्मों से सीखेंगे, उनका सम्मान करेंगे और उसकी रचना की खूबसूरती का मजा उठाएंगे।