Man of the match

पुणे : IPL सीजन 10 में दूसरा मुकाबला राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था जिसमे मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे के सामने 185 रनों का टारगेट रखा था इससे पहले पुणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टीम ने मुंबई इंडियन्स को 7 विकेट से हरा दिया। पुणे टीम की ओर से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा नाबाद 84 रन बनाए। बता दें कि इस मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करके टीम के कप्तान यानि स्टीव स्मिथ “मैन ऑफ द मैच” बने।

दोनों टीम कुछ इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस टीम-

रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, किरॉन पोलार्ड, अंबाती रायडू, नीतिश राणा, जोस बटलर, हार्दिक पांड्या, कृनाल पंड्या, मिशेल मैक्क्लेनाघन, टिम साउथी और जसप्रित बूमरा।

राइजिंग पुणे सुपरजाइन्टस टीम-

स्टीव स्मिथ (कप्तान), मनोज तिवारी, अजिंक्य रहाणे, अशोक डिंडा, इमरान ताहिर, मयंक अग्रवाल, बेन स्टोक्स, दीपक चहर, महेंद्र सिंह धोनी, रजत भाटिया और एडम जंपा

देखें पूरा स्कोरकार्ड Scorecard