suchitra krishnamurti

मुंबई : सोशल मीडिया में इनदिनों महिलाओं के लिए एक ख़ास कैम्पेन चलाया जा रहा है। MeToo नामक इस कैम्पेन के तहत वो महिलाएं जिनके साथ कभी न कभी शारीरिक शोषण का शिकार होना पड़ा हो अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर कर सकती है। हो सकता है कि अभी तक किसी ना किसी दबाव में रहते हुए आपने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया हो मगर सोशल मीडिया में चलाया जा रहा ये कैम्पेन आपकी आवाज बनने का मौका दे रहा है ताकि आपके गुनहगारों को सजा मिल सके और जो आपके साथ हुआ है ऐसा किसी और के साथ ना हो सके।

सुचित्रा ने किया बड़ा खुलासा, चाचा नें किया था दोस्त के साथ ऐसा  suchitra

इसी कैम्पेन से जुडते हुए हाल ही में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह उनकी एक दोस्त के साथ उसके ही सगे चाचा ने कई सालों तक दुष्कर्म किया। इस घटना से उनकी दोस्त पूरी तरह से डिप्रेसन में चली गयी थी और बड़ी मुश्किल से उसकी जान बच सकी।

40 साल का चाचा बना हैवान, 9 साल की भतीजी का किया शोषण  physical abuses

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति के अनुसार उनकी दोस्त के अधेड़ उम्र चाचा ने उसके साथ तब गन्दी हरकते करना शुरू किया जब वो महज 9 साल की थी। पहली बार जब उसके चाचा ने उसको गन्दी तरीके से छुआ तो उसने अनदेखा कर दिया मगर इसके बाद ये सिलसिला आगे शुरू हो गया। एक दिन मौका पाते ही चाचा ने उसका बलात्कार कर दिया और भी तब जब वो महज 10-11 साल की बच्ची थी। इसके बाद उनकी दोस्त अपने हैवान चाचा को देखकर सहम जाती थी। घरवालों से इस बारे में बताने की उसकी बिलकुल हिम्मत नहीं हुई। इसका फायदा उठाते हुए उसके चाचा ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया।

दोस्त चली गयी डिप्रेसन में, बड़ी मुश्किल से बची थी जान suchitra sen 

इस घटना के बाद से ही उनकी दोस्त की ज़िन्दगी में अँधेरा छा गया था। उनकी दोस्त पूरी तरह से अवसाद में चली गयी थी। ना किसी से बोलती थी ,ना कहीं जाती थी ,किसी को भी देखकर बेहद घबरा जाती थी। बड़ी मुश्किल से एक साइकेट्रिस्ट की मदद से उसे डिप्रेसन से बाहर निकाला गया।

भगवान की पड़ी थी लाठी ,मरते समय चाचा ने कबूला अपना गुनाह  suchitra

सुचित्रा ने बताया कि ‘मेरी दोस्त ने कभी नहीं बताया कि उसके साथ क्या हुआ था ,मगर भगवान की लाठी ऐसी पड़ी उसके चाचा पर कि उसकी खुद की ज़िन्दगी नर्क बन गयी और मौत के लिए भी वो तड़पने लगा। अपने आखिरी समय में उसके चाचा ने ये बात कबूली कि उसने अपनी भतीजी के साथ बेहद गन्दा काम किया है।’अपने कठिन समय से पार पाते हुए आज उनकी दोस्त 45 वर्ष की उम्र में एक खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रहीं हैं। बेशक वो पुराने दिनों को बूरा सपना समझकर भूल गयीं हो मगर आज भी वो कड़वी यादें उनके जहन में ताज़ा हैं।

साल 2017 में हुई थी MeToo कैम्पेन की शुरुआत me too

MeToo नामके इस कैम्पेन में जिस तरह से एक्ट्रेस सुचित्रा ने अपनी फ्रेंड के साथ हुई घटना के बारे में बिना नाम लिए खुलकर बताया है उससे बाकी लड़कियों में भी फिज़िकल अब्यूसेस के खिलाफ अवेयरनेस आएगी। आपको बता दें कि साल 2017 में शुरू हुए इस कैम्पेन की शुरुवात तब हुई जब हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीन्स्टीन पर करीब 3 दर्जन महिलाओं ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया।

एक्ट्रेस सुचित्रा अब कर रहीं हैं NGO के लिए काम suchitra

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। साल 1999 में उन्होंने डायरेक्टर शेखर कपूर के साथ लव मैरीज़ की थी। मगर इनके रिश्ते से प्यार बहुत जल्द ही खत्म हो गया और साल 2007 में इनका तलाक भी हो गया। फिलहाल के लिए 41 वर्षीय सुचित्रा इस समय एक NGO के लिए काम कर रही हैं।