SUSHMA SWARAJ

नई दिल्ली : भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर दरियादिली दिखाते हुए एक पाकिस्तानी महिला की मदद करी है। सुषमा स्वराज ने एक पाकिस्तानी महिला की गुहार को सुनते हुए उसकी बेटी को भारत आने के लिए वीजा देने के अनुमति प्रदान करी है।NIDA SHOEB

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक पाकिस्तानी महिला ने ट्वीटर पर भारत से मदद मांगी थी कि ”उसे अपनी 7 साल की बेटी की हार्ट सर्जरी भारत में करानी है इसके लिए उसने काफी समय पहले ही वीजा के लिए आवेदन कर दिया था पर आज तक उसका वीजा रुका हुआ है।अगर उसकी बेटी की सर्जरी में और अधिक समय लगता है तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता है

इसके बाद ही भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी लड़की को कराची से मेडिकल वीजा देने का निर्देश दिया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्री ने खुद ट्वीट करके साझा की।

दूसरी तरफ वीजा मिलने की अनुमति से खुश पाकिस्तानी महिला ने सुषमा स्वराज का शुक्रियादा करते हुए कहा कि वो बहुत जल्द ही भारत आने वाले हैं और बस यही कामना करते हैं कि उनकी बेटी का इलाज यहां सफल हो।