दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव के लिए जस्टिस आर एस सिस्तानी जी को कोर्ट कमिश्नर सह सेवानिवृत्त अधिकारी नियुक्त कर चुनाव करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

जिसमे जस्टिस आर एस सिस्तानी जी द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर 2022 को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर 14 नवंबर 2022 को चुनाव की तिथि निर्धारित की एवम 31 अक्टूबर 2022 व 1 नवंबर 2022 को नामांकन फॉर्म जमा करने की तिथि निर्धारित की।

आज दिनांक 1 नवंबर 2022 को भारतीय ओल्मपिक संघ के कार्यालय मे देश के जाने
माने उद्योगपति श्री संजय राय ने बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ मीडिया कर्मी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री रोहित सक्सेना ने बतौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में श्री प्रभात शर्मा ग्रुप से जस्टिस सिस्टानी के समक्ष अपना पर्चा 14 नवम्बर 2022 को होने वाले चुनावो के लिए दाखिल किया , जिसमे सम्पूर्ण भारत के विभिन्न राज्यो से आये प्रतिनिधी भी शामिल रहे।