तन्दूरी चूहे

यह पढ़ कर आपको आश्चर्य तो जरूर हुआ होगा, लेकिन यह सच है वियतनाम में लोगों का पसंदीदा भोजन है चूहा कबाव व तन्दूरी चूहे। वियतनाम में लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं।

अब आप सोच रहें होंगे कि इतनी बड़ी तादाद में चूहे आते कहां से हैं? तो आपको बता दें कि कंबोडिया में स्थानीय किसान एक रात में 25 किलो चूहे पकड़ लेते हैं और यही चूहे वियतनाम को एक्सपोर्ट किये जाते हैं। जैसे-जैसे लोगो में चूहे के मांस का स्वाद लोकप्रिय हो रहा है वैसे-वैसे ही साल दर साल ये व्यवसाय बढ़ता जा रहा है।

किसान केवल वही चूहे पकड़ते हैं, जो चावल के खेत में रहते हैं क्योंकि ऐसे चूहे ऑर्गेनिक खाना खाते हैं और फ्री-रेंज जीवनशैली जीते हैं। ये चूहे केवल चावल और सब्जियों की फसलों पर ही निर्भर होते हैं। इसके ठीक उलट शहरों में रहने वाले चूहे गंदगी खाते हैं, जोकि मनुष्य द्वारा खाने योग्य नहीं होते हैं।

चूहे खाने के शौकीन लोगों का कहना है कि चूहो का स्वाद पोर्क से मिलता-जुलता होता है और इसकी जांघ और गुर्दे खाने में बहुत मज़ेदार होते हैं। चूहे का मांस उबालकर, ग्रिल कर के, फ्राई कर के या सूप में डालकर खाया जा सकता है। बहुत लोगों का मानना है कि चूहे बत्तखों और मुर्गों से ज्यादा साफ होते हैं और खाने के लिए इनका उपभोग सौ प्रतिशत सुरक्षित है।