लंदन : दुनिया की ऐतिहासिक विरासतों में से एक लंदन की एक ख़ास धरोहर ”बिग बेन घड़ी” अब से 4 सालों के लिए खामोश होने जा रही है। जिस घड़ी के बिना लंदन के चित्र की कल्पना भी नहीं की जा सकती है,लंदन की जो घड़ी वास्तविक समय से भी 1 सेकंड आगे चलती है वही ऐतिहासिक बिग बेन घड़ी साल 2021 तक खामोश होने वाली है। इस विशाल और प्राचीन घड़ी को फिलहाल ज़रूरी मरम्मत कार्य का हवाला देते हुए बंद किया गया है।खबरों की मानें तो बिग बेन क्‍लॉक की मरम्मत पर कुल 290 लाख पाउंड यानी करीब 278,90,70,900 रुपये का अनुमानित खर्च आएगा। घड़ी के आगे के हिस्से समेत यंत्ररचना और छत में भी काफी मरम्मत की जरूरत है। साथ ही घड़ी के आगे के हिस्से के किनारे को दोबारा 19वीं सदी का उसका मूल रंग देने की कोशिश की जा रही है। इस घड़ी के भीतरी भाग में सिर्फ यूनाइटेड नेशन के ही निवासिओं को जाने की इज़ाज़त थी।सभी सैलानियों को इस घड़ी में लगभग 334 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती थी इस दौरान 334 सीढ़ियों के विकल्प के रूप में टावर के ऊपर तक जाने के लिए एक लिफ्ट बनाने की भी योजना है। तीन साल की परियोजना के तहत इसकी मरम्मत की जाएगी और परियोजना 2017 में शुरू होगी और मरम्मत का पूरा कार्य 2021 तक समाप्त होने की सम्भावना जताई गयी है।

आपको बता दें कि लंदन की यह मशहूर घड़ी लगभग 13 सालों की ख़ास मशक्क्त के बाद साल 1856 में बनकर तैयार हुई इस टॉवर का डिजाइन आर्किटेक्ट चार्ल्स बैरी और आगस्टस वेल्बी पुगिन ने मिलकर तैयार किया था। इस घड़ी टावर की ऊंचाई 315 फ़ीट और इसका वास्तविक भार लगभग 13 टन है।

लंदन की इस ख़ास घड़ी को महारानी विक्टोरिया के शासन काल में पत्रकार इसे ”सेंट स्टीफेंस टावर ” के नाम से पुकारते थे। परन्तु साल 2012 में क्वीन एलिजाबेथ के सम्मान में इस टावर का नाम बदल कर ”एलिज़ाबेथ टावर” रख दिया गया था।

लंदन की बिग बेन घड़ी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये घड़ी वक़्त की सटीकता के लिए मशहूर है। इस घड़ी की सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये दुनिया की पहली ऐसी घड़ी है जो वास्तविक समय से महज 1 सेकंड आगे चलती है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी बिग बेन टावर को बंद किया जा चुका है। प्राचीन में इसे वेस्टमिंस्टर के नए महल के खास प्रतीक के रूप में बनाया गया था। परन्तु साल 1834 में आग लगने के कारण ये महल बर्बाद हो गया था। इसके उपरांत साल 2013 में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गेट थेचर के अंतिम संस्कार के दौरान भी बंद किया गया था ।

लंदन की इस खास बिग बेन घड़ी की टिक-टिक की आवाज हाल- फिलहाल के लिए कम से कम 4 सालों के लिए बंद हो गयी है ,पर हर वर्ष नव वर्ष की संध्या के ख़ास जश्न पर इसे एक हर साल एक दिन के लिए खोला जायेगा। पर देखना ये है कि इतनी बड़ी लागत के साथ इसके मरम्मत कार्य को पूरा करने का दावा करने वाली सरकार साल 2021 तक क्या इसको पूरा कर पाएगी ?