आबाद

दुनिया में कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां की पॉपुलेशन सिर्फ 1 है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा, दुनिया में ऐसी भी जगह है जहाँ व्यक्ति अकेला ही रहता है। आज हम आपको ऐसी ही 5 जगहों के बारे में बताएंगे जहाँ केवल एक ही व्यक्ति रहता है।

1. १- तोमिओका, जापान


2010 तक तोमिओका शहर की आबादी करीब 15 हजार थी। 2011 में सुनामी और फुकुशिमा दाइची न्यूक्लियर प्लान्ट से रिसाव होने के कारण यहां रेडिएशन फैला रेडिएशन के डर से सारे लोग यहां से भाग गए। सिर्फ 58 साल के नाओतो मत्सुमुरा रह गए।

 

2. २- मोनाेवी, नेब्रास्का (अमेरिका)


1902 में मोनाेवी, नेब्रास्का में बनने वाली शुरुआती बिल्डिंग एक पोस्ट ऑफिस की थी। पोस्ट ऑफिस 1967 में बंद हो गया था। लोग बेहतर जॉब और स्थायित्व की तलाश में यह जगह छोड़कर चले गए। यहां एक कपल रह गया था। लेकिन 2004 में पति की मौत हो जाने के बाद पत्नी ही यहां की एकमात्र निवासी बची है जो वहां की मेयर भी है।

 

3. ३- विला इपेक्युएन, अर्जेंटीना


अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स प्रांत में यह शहर 1920 के दौर में बसा था। यह एक टूरिस्ट अट्रैक्शन भी था। 1985 में आई बाढ़ में यह पूरी तरह तबाह हो गया। सारे लोग शहर छोड़कर चले गए। 2009 में पाब्लो नोवाक नाम का एक शख्स यहां रहने के लिए वापस आया। उसकी स्टोरी पर 2013 में पाब्लोज विला नामक डॉक्युमेंट्री भी बनाई गई थी।

 

4. ४- बोनांजा, कोलोराडो (अमेरिका)


1880 में यह बोनांजाशहर आबाद हुआ था। यहां डेढ़ हजार लोग रहते थे। यहां चांदी की खदानें पाई गई थीं। उनके चलते फिर धीरे-धीरे चांदी का उत्खनन कम होता गया और लोग शहर छोड़कर जाते रहे। सन् 2010 में यहां महज 16 लोग थे। फिर बुजुर्गों की मौत और युवाओं के चले जाने के कारण समय-समय पर इसकी आबादी 1 हो गयी।

 

5. ५- ब्यूफोर्ड, व्योमिंग (अमेरिका)


2013 में सरकार ने यह शहर एक वियतनामी को बेच दिया था, जिसके बाद इसका नाम बदलकर फिलडेली टाउन ब्यूफोर्ड कर दिया गया था।1886 में इस शहर को रेलवे लाइन बिछाने वाने मजदूरों के आराम स्थल के रूप में बसाया गया था। उस समय यहां 2000 के करीब लोग रहते थे। फिर धीरे-धीरे लोग शहर छोड़कर जाने लगे। यहां के एकमात्र निवासी हैं डॉन सैमंस। वे 1980 में यहां आकर बसे थे। 1995 में उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई और 2007 में उनका बेटा दूसरे शहर चला गया। इस तरह डॉन इस शहर में अकेले रह गए।