आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आये हैं जिसे देखकर आपको स्पाइडरमैन की याद आ जाएगी। youtube पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह वीडियो जापान की स्कूल में पढने वाली लड़कियों का है। इसमें एक लड़की महज 5 सेकंड में स्कूल की दीवार चढ़कर ऊपर तक चली जाती है।

दरअसल यह लड़की लेट हो जाने के कारण स्कूल में नहीं जा पाती है और स्कूल का गेट बंद हो जाता है, उसके बाद वह स्कूल की दीवार पर चढ़ना शुरू करती है, और महज 5 सेकंड में वह 3 मंजिल ऊपर तक चढ़ जाती है, उसे ऐसा करते देख उसकी एक दोस्त उसका वीडियो बनाने लगती है।

देखिये यह वीडियो-

हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि यह वीडियो कहां का है, मगर youtube पर इसके अपलोडर द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक यह जापान का वीडियो है।